जमशेदपुर | कदमा भाटिया बस्ती स्थित चंडी बाबा मंदिर के पास मॉर्निंग वॉक कर रही महिला से बाइक सवार बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन छीन लिया। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश सती घाट की ओर भाग गया। घटना सोमवार सुबह करीब 6.15 बजे की है। चेन छिनतई होने पर महिला ने शोर चिल्लाया। लेकिन जब तक लोग समझ पाते, बदमाश भाग गया। पीड़िता दो अन्य महिलाओं के साथ मॉर्निंग वाक पर निकली थीं।