पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बिरसानगर जोन-3 में आम रास्ते से अवैध कब्जा तोड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीएम कॉलेज के सामने सड़क की दूसरी ओर स्थित 16 दुकानों को प्रशासन ने हटाने का फैसला किया है। कॉलेज की दीवार से लगी दुकानों को स्वयं दुकानदारों ने हटा लिया है और सड़क की दूसरी ओर बनी दुकानों का आकार दुकानदारों ने छोटा कर लिया था, ताकि प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई को रोका जा सके। सड़क से सात-फीट छोड़कर दुकानदारों ने अपनी दुकानें छोटी कर ली थी। दुकानों की ओर से किए गए इस कवायद से प्रशासन संतुष्ट नहीं है।

एसडीओ माधवी मिश्रा ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा की। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन का आग्रह है कि कॉलेज के सामने से पूरी तरह दुकानों को हटाया जाए, क्योंकि इन दुकानों की वजह से गंदगी रहती है। एसडीओ ने कहा कि अगले दो - तीन दिनों के अंदर अभियान चलाकर इन 16 दुकानों को भी हटा दिया जाएगा।

टीचर्स कॉलोनी के लोगों ने की थी डीसी से शिकायत

विरोध करने पर दंपती को थाने में घंटों बैठाया

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

बारीडीह स्थित टीचर्स कॉलोनी नवजीवन गृह निर्माण समिति के समीप रोड किनारे फुटपाथ पर कब्जा कर व्यक्तिगत उपयोग के लिए बनाए गए चबूतरा को प्रशासन ने सोमवार को बुलडोजर से तोड़ दिया।

रोड का अतिक्रमण करने वाले विपिन कुमार शुक्ला व उनके परिजनों ने विरोध किया तो वरीय दंडाधिकारी जमशेदपुर अक्षेस के सहायक अभियंता महेंद्र राम और डीके पांडेय ने महिला पुलिस बुला कर शुक्ला दंपति को बिरसानगर थाना ले गई। दंपति का कहना था कि उनकी जमीन है, जिस पर पेड़-पौधे लगाए हैं और आने-जाने में परेशानी होने के कारण रोड से सटाकर मिट्टी भरकर समतल किया है। इसलिए दंपति ने अभियान रोकने का पूरा प्रयास किया। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में जमशेदपुर अक्षेस की टीम ने रोड किनारे घर से रोड तक बालू, ईंट व मिट्टी को बुलडोजर से हटा दिया। साथ ही रोड को अवरोध करने वाले पेड़ पौधे को भी हटाए गए। शुक्ला दंपति द्वारा बनाए गए चबूतरे को भी तोड़ दिया गया। अभियान सोमवार सुबह 11 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक चला।

8 ट्रैक्टर मलबा हटाया गया

विपिन कुमार शुक्ला द्वारा रोड को अवरुद्ध कर मिट्टी, ईंट व बालू को हटाने पर आठ ट्रैक्टर मलबा प्रशासन ने जब्त किया। जिसे ट्रैक्टर से उठाकर हटाया गया। मलबा हटाने के बाद रोड साफ हो गया और आम रास्ता हो गया, जबकि अवैध कब्जा होने से यहां से लोगों को आने-जाने में परेशानी हो रही थी। यहां पीसीसी रोड का निर्माण नगर विकास विभाग ने सालों पूर्व किया था, जिसे शुक्ला परिवार ने मिट्टी, ईंट गिरा कर और पेड़-पौधा लगाकर अवरुद्ध कर दिया था।

एबीएम कॉलेज के सामने 16 और दुकानें हटाई जाएंगी

एबीएम कॉलेज के सामने 16 और दुकानें हटाई जाएंगी

सिटी रिपोर्टर | जमशेदपुर

एबीएम कॉलेज के सामने सड़क की दूसरी ओर स्थित 16 दुकानों को प्रशासन ने हटाने का फैसला किया है। कॉलेज की दीवार से लगी दुकानों को स्वयं दुकानदारों ने हटा लिया है और सड़क की दूसरी ओर बनी दुकानों का आकार दुकानदारों ने छोटा कर लिया था, ताकि प्रशासन की ओर से चलाए जाने वाले अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई को रोका जा सके। सड़क से सात-फीट छोड़कर दुकानदारों ने अपनी दुकानें छोटी कर ली थी। दुकानों की ओर से किए गए इस कवायद से प्रशासन संतुष्ट नहीं है।

एसडीओ माधवी मिश्रा ने सोमवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान की समीक्षा की। इस दौरान एसडीओ ने कहा कि कॉलेज प्रबंधन का आग्रह है कि कॉलेज के सामने से पूरी तरह दुकानों को हटाया जाए, क्योंकि इन दुकानों की वजह से गंदगी रहती है। एसडीओ ने कहा कि अगले दो - तीन दिनों के अंदर अभियान चलाकर इन 16 दुकानों को भी हटा दिया जाएगा।

मानगो में चलेगा अभियान, सामान होगा जब्त

एसडीओ माधवी मिश्रा ने सोमवार को मानगो अक्षेस के विशेष पदाधिकारी राजेंद्र गुप्ता के साथ मानगो चौक से डिमना चौक तक अतिक्रमण का जायजा लिया। एसडीओ ने पाया - फर्नीचर, कूलर, पंखा वगैरह की बिक्री करने वाले दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर सामान रखे हुए हैं। इस कारण सड़क संकरी हो गई है और यातायात की समस्या बनी रहती है। अतिक्रमण का जायजा लेने के बाद मानगो अक्षेस कार्यालय में एसडीओ ने दुकानदारों के साथ बैठक की। एसडीओ ने दो टूक शब्दों में दुकानदारों को कहा- दुकानदार बाहर रखे सामान अपनी दुकान के अंदर ही रखें। दो दिन के बाद प्रशासन अभियान चलाएगा। उस समय दुकान के बाहर कोई सामान रखा मिला तो उसे जब्त कर लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...