पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बागबेड़ा : मोबाइल छिनतई के आरोपी को जेल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | बागबेड़ा पुलिस ने सीपी टोला निवासी प्रकाश साव को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। जबकि कुंदन कुमार सिंह भागने में सफल हो गया। घटना 19 मई की शाम की है। इस मामले में बागबेड़ा प्रधान टोला के रहने वाली रामेश्वर देवी के बयान पर बागबेड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। प्राथमिकी के अनुसार रामेश्वर देवी 19 की शाम पैदल घर लौट रही थी। रास्ते में प्रकाश और कुंदन ने मोबाइल छीनने की कोशिश की। हल्ला करने पर आस- पास के लोगों ने प्रकाश को रंगेहाथ पकड़ लिया। लेकिन कुंदन भागने में सफल हो गया। लोगों ने प्रकाश साव की पिटाई के बाद बागबेड़ा पुलिस को सौप दिया।

खबरें और भी हैं...