पूर्वी सिंहभूम के ड्रग इंसपेक्टर राम कुमार झा जेल से रिहा, एसोसिएशन ने किया स्वागत
जमशेदपुर | पूर्वी सिंहभूम के ड्रग इंस्पेक्टर राम कुमार झा को कोर्ट से जमानत मिल गई है और वे सोमवार को वे चाईबासा जेल से बाहर आ गए। चाईबासा व सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने जेल के पास उनका स्वागत किया। शुक्रवार को ही उन्हें हाई कोर्ट से जमानत मिल गयी थी लेकिन वहां से रिलीज ऑर्डर नहीं आने के कारण वे नहीं छूट सके थे। उनका रिलीज ऑर्डर शनिवार को शाम में आया। इस कारण उनकी रिहाई शनिवार को नहीं हो सकी थी। चाईबासा व सिंहभूम फार्मासिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह ने कहा ड्रग इंस्पेक्टर को साजिश के तहत फंसा कर जेल भेजवा दिया गया था। इस कारण वे तीन माह तक जेल में रहे। आज स्वागत करने वालों में धर्मेंद्र सिंह, मनी मोहंती समेत एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी और सदस्य शामिल थे।