पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • शहर के नवीन जे सुंडी प्रीमियर स्किल रेफरी सेमीनार में इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाई

शहर के नवीन जे सुंडी प्रीमियर स्किल रेफरी सेमीनार में इंस्ट्रक्टर की भूमिका निभाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्पोर्ट्स रिपोर्टर जमशेदपुर

जमशेदपुर के नवीन जे सुंडी ने ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन (एआईएफएफ) और आईएसएल की संयुक्त मेजबानी में मुंबई में 15-17 मई तक प्रीमियर स्किल रेफरी डेवलपमेंट कोर्स में सहायक इंस्ट्रक्टर की भूमिका अदा की। उनके साथ महाराष्ट्र के रमेश सुब्रमण्यम भी इसी भूमिका में सक्रिय थे। कोर्स में देशभर से कुल 30 रैफरियों ने हिस्सा लिया, जिसमें महिला रेफरियों की संख्या आठ थी। नवीन जे सुंडी ने बताया कि इस उच्चस्तरीय कोर्स से आनेवाले समय में भारतीय फुटबॉल को लाभ पहुंचेगा। उन्होंने कहा कि ब्रिटिश काउंसिल द्वारा प्रायोजित इस कार्यक्रम में यूके इंस्ट्रक्टरों ने भारतीय रेफरियों का सूक्ष्मता से मार्गदर्शन किया।

टाटा के एक कोच भी पहुंचे थे सेमिनार में : मुंबई में न केवल रेफरियों के लिए प्रीमियर स्किल का आयोजन किया गया था, बल्कि फुटबॉल प्रशिक्षकों के लिए शिविर लगाया गया था। इसमें झारखंड से केवल एक कोच पवन कुमार मुंडा शामिल हुए। पवन जेएफसी प्रतिनिधि के रूप में शिरकत किए और विदेशी इंस्ट्रक्टरों के मार्गदर्शन में उन्हें काफी कुछ नई बातें सीखने को मिली।

योग के जरिए सेहत ठीक रखने पर दिया जोर

जमशेदपुर टेल्को घड़ी पार्क में पांच दिवसीय कैंप का समापन हुआ। समर कैंप में केवल महिलाओं को शामिल किया गया। महिलाओं को कैंप में योग के जरिए सेहत ठीक रखने पर जोर दिया गया। इस क्रम में योग के आसनों के विषय में विशेष जानकारी दी गई। महिला योग समिति की राज्य प्रभारी सुधा झा, जिला प्रभारी विनीता सिन्हा, महामंत्री ललिता शर्मा, सुषमा दीदी, प्रेमलता प्रसाद मौजूद थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में गीता नंदी, योग शिक्षिका गौर कर,प्रीति श्रीवास्तव, सोमा दास की भूमिका उल्लेखनीय रही।

खबरें और भी हैं...