अपेक्स कमेटी फॉर इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट के चेयरमैन बने एमडी नरेंद्रन
साइबर एवं इंफॉर्मेशन सिस्टम में छेद को रोकने के लिए टाटा स्टील के शीर्ष प्रबंधन ने अपेक्स कमेटी फॉर इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट का गठन किया है। टाटा स्टील के आईटी सिस्टम में सेंध लगाने से रोकने के लिए दो स्तर पर कमेटी बनाई गई है।
मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी फोरम बनाया गया है। यह फोरम आईटी सिस्टम को चाक चौबंद करने का प्रस्ताव तैयार करेगा, जिस पर अपेक्स कमेटी फॉर इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट अध्ययन करेगी। अपेक्स कमेटी फॉर इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी मैनेजमेंट के चेयरमैन टाटा स्टील के सीईओ सह एमडी टीवी नरेंद्रन हैं। टीक्यूएम एंड स्टील बिजनेस चेयरमैन आनंद सेन अल्टरनेटिव चेयरमैन बनाए गए हैं। उपाध्यक्ष सुनील भास्करन और आर रंगनाथ, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन एंड रेगुलेटरी अफेयर्स के जीडी चाणक्य चौधरी, प्रिंसिपल एग्जीक्यूटिव अफसर डीवी सुंदर रमण, चीफ अनूप सहाय, मनीष शर्मा, तृप्ति राय सदस्य और चीफ इंफॉर्मेशन अफसर जयंत बनर्जी को संयोजक बनाया गया है। मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिक्युरिटी फोरम के संयोजक चीफ इंफॉर्मेशन अफसर जयंत बनर्जी बनाए गए हैं। चीफ अमरेंद्र रंजन, मनीष कुमार सिंह, वेद प्रकाश श्रीवास्तव, गोपाल प्रसाद चौधरी, अंशुमान प्रियदर्शी, संजय विरमानी, अंजन दासगुप्ता, अचिंता चटर्जी, पीके सिन्हा, सरजीत झा, तृप्ति राय आदि सदस्य बनाए गए हैं।