टाटा स्टील में नेशनल फायर सर्विस वीक शुरू
जमशेदपुर | टाटा स्टील में नेशनल फायर सर्विस वीक की शुरुआत हुई। कंपनी के भीतर फायर ब्रिगेड सेक्शन में समारोह हुआ। इसमें शेयर्ड सर्विसेज के उपाध्यक्ष अवनीश गुप्ता, चीफ गोपाल चौधरी और टाटा वर्कर्स यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट अरविंद पांडेय ने विचार रखे। कमेटी मेंबर आशीष कुमार सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।