पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • केरला पब्लिक स्कूल के छात्र की पढ़ाई के लिए सरकार ने जमा किए 25 हजार रुपए

केरला पब्लिक स्कूल के छात्र की पढ़ाई के लिए सरकार ने जमा किए 25 हजार रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कदमा स्थित केरला पब्लिक स्कूल (केपीएस) की आठवीं कक्षा के छात्र आयुष किशोर को नए सत्र के लिए जिला प्रशासन ने 25 हजार रुपए स्कूल फीस के लिए दिए हैं। सीएम रघुवर दास ने छात्र का स्कूल फीस जमा करने का निर्देश दिया था। मालूम हो कि पिछले साल 2017 में केपीएस के छात्र ने स्कूल में फीस जमा नहीं करने पर स्कूल से नाम कट जाने की आशंका को लेकर सीएम रघुवर दास को पत्र लिखा था। छात्र के पत्र को पढ़ने के बाद सीएम भावुक हो गए थे। सीएम ने केपीएस के छात्र के स्कूल की फीस सरकार द्वारा दिए जाने का निर्देश दिया था।

खबरें और भी हैं...