टीएसपीडीएल के ठेका मजदूरों का आज से बेमियादी आंदोलन
जमशेदपुर | टीएसपीडीएल के 137 ठेका कर्मचारी मंगलवार से बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे। ठेका कर्मचारी शुक्रवार से काम बंद कर प्रदर्शन किया। वे लोग कारखाना में पहले की तरह लगातार काम देने अथवा दूसरी जगह भेजने पर मजदूरी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। सोमवार को ठेका कर्मचारियों की प्रबंधन से बातचीत हुई। वार्ता विफल होने के बाद ठेका कर्मचारियों ने अनिश्चित काल के लिए आंदोलन शुरू करने का फैसला लिया। ठेका कर्मचारी उमा इंटरप्राइजेज नामक संवेदक के अधीन कार्य कर रहे हैं। ठेका मजदूरों के साथ वार्ता में जीएम अश्विनी, एचआर मैनेजर शेखर झा, स्थायी कर्मियों के नेता राकेश्वर पांडे, त्रिदेव सिंह शामिल हुए।
टीएसपीडीएल कंपनी गेट के सामने प्रदर्शन करते ठेका मजदूर।