टेल्को कॉलोनी में निकली फायर जागरुकता रैली
जमशेदपुर | टाटा मोटर्स के फायर सर्विस वीक के तहत सोमवार को फायर जागरुकता रैली निकाली गई। यह रैली टेल्को के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी। रैली का मकसद कॉलोनीवासियों को आग से बचने के तरीके बताना था। सुबह में टाटा मोटर्स के एचआर हेड रवि शंकर सिंह और प्रशासनिक प्रमुख स्क्वाड्रन लीडर एनएस कादयान ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में शामिल कर्मचारी हाथों में बैनर और पम्पलेट लिए हुए थे, जिसमें आग से बचने के उपाय बताए गए थे।