साझा संवाद ने निजी स्कूलों में फीस वृद्धि की जिला शिक्षा अधीक्षक से की शिकायत
जमशेदपुर | साझा संवाद के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक बांके बिहारी सिंह से मिलकर निजी स्कूलों द्वारा री एडमिशन, किताब की खरीदारी व वार्षिक फीस वृद्धि को गलत बताते हुए इस पर रोक लगाने की मांग की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने कई बिंदुओं पर आधारित ज्ञापन भी डीएसई को सौंपा। डीएसई ने उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में इश्तेयाक जौहर, डॉक्टर राम कविंद्र सिंह, मंथन बेबाक, प्रोफेसर बीएन प्रसाद, इरफान खान, हरदयाल सिंह आदि शामिल थे।