पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

वार्ता में नहीं आए टाटा मोटर्स के प्रतिनिधि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | कान्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी नहीं दिए जाने के मसले पर सोमवार को उप श्रमायुक्त कार्यालय में त्रिपक्षीय बैठक बुलाई गई। इसमें टाटा मोटर्स एवं टीटीसीए के प्रतिनिधि नहीं आए। कान्वाई चालकों का कहना था कि जिला प्रशासन के आदेश पर भी उन लोगों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है। तय हुआ कि इस मसले पर श्रम विभाग रिपोर्ट तैयार कर उपायुक्त को भेजेगा। फिर उपायुक्त के दिशा-निर्देश पर अग्रेतर कार्रवाई होगी। बैठक में कान्वाई चालक ज्ञान सागर प्रसाद, दिनेश पांडेय, विवेक सिन्हा, वीरेंद्र पाठक व मोहम्मद इश्तियाक ने भाग लिया।

खबरें और भी हैं...