पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

कमेटी मेंबर बोले- हमें नहीं चाहिए कोई पद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर संजय सिंह, अजय चौधरी और विजय चौधरी ने कहा कि उन लोगों को कोई पद नहीं चाहिए। टाटा वर्कर्स यूनियन और टाटा स्टील प्रबंधन की संयुक्त समिति में उन लोगों को दायित्व देने पर विवाद है तो यह उन लोगों के लिए दुखद है। कमेटी मेंबर संजय सिंह, अजय चौधरी और विजय चौधरी ने कहा कि उन लोगों ने किसी से भी कोई पद देने के लिए अनुरोध नहीं किया था। किसी ऑफिस बेयरर्स को उन लोगों में क्षमता दिखी है तो यह उनका बड़प्पन है। टाटा स्टील के कर्मचारी उन लोगों के लिए सर्वोपरि हैं। वे लोग कर्मचारियों के हित में टाटा वर्कर्स यूनियन के नेतृत्व में हमेशा सकारात्मक सहयोग करते रहेंगे।

खबरें और भी हैं...