जमशेदपुर अक्षेस शहर में बैनर, पोस्टर और होर्डिंग की संख्या घटाने का प्रयास शुरू करेगा
जमशेदपुर | जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) शहर में होर्डिंग, बैनर व पोस्टर को कम करने की दिशा में प्रयास शुरू करेगा। अक्षेस इसके लिए एक साल में बैनर पोस्टर मुक्त करने की योजना तैयार कर रही है। अक्षेस शहर में पोस्टर मुक्त करने के लिए चार चरणों में अभियान चलाएगा। विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि अवैध होर्डिंग, पोस्टर, दीवार लेखन, स्टीकर लगाने से रोकने के लिए अभियान चलाया जाएगा। ऐसे लोगों से अक्षेस जुर्माना भी वसूला करेगा। उन्होंने बताया कि यूनीपोल, एडवर्टाइजिंग क्योस्क, चलंत प्रचार वाहन, हैंड बिल आदि पर कोई पाबंदी नहीं होगी।