जमशेदपुर| गोलमुरी पुलिस ने पिकअप वैन चोरी के आरोप में कदमा भाटिया बस्ती निवासी पिंटू राय को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। घटना रविवार सुबह 11 बजे की है। इस संबंध में कोनाहाई रोड (हावड़ा) निवासी मो. नसीम ने गोलमुरी थाना में पिंटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।