पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

परसुडीह में जमीन विवाद मामले में दो पक्षों में तनाव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
परसुडीह के नामोटोला हलुदबनी में जमीन विवाद को लेकर सोमवार को सीओ के आदेश पर मापी कराई गई। जमीन विवाद को सुलझाने के लिए सोमवार को जमशेदपुर ब्लॉक ऑफिस से सीआई और अमीन को हलुदबनी भेजा गया। मामला जमीन मालिक दीपू सिंह, पड़ोस में मकान बना रही उषा देवी, रामानंद प्रसाद, उनके पीछे रहने वाले असीम प्रधान, इरा प्रधान, बगल में रहने वाली सुधा सिन्हा के बीच का है। आरोप है कि दीपू सिंह ने बगैर जगह छोड़े चारों ओर से मकान बना लिया और दूसरे की जमीन पर खिड़की खोल दी है और छज्जा निकाल दिया है। इसको लेकर दीपू सिंह के पड़ोसियों ने आपत्ति जताते हुए शिकायत की थी। इसके बाद सोमवार को अमीन-सीआई ने मौके पर पहुंचकर तीन घंटे तक चारों ओर से चौहद्दी की मापी की।

दीपू सिंह के अनुसार, मापी की जो रिपोर्ट आएगी, उसके बाद आगे काम करेंगे। इधर, अधिकारी ने कहा कि क्षेत्र का खतियान देखकर रिपोर्ट तैयार की जाएगी। इसके बाद ही आगे निर्माण कार्य करने की अनुमति दी जाएगी।इसमें एक सप्ताह का समय लग सकता है।

मापी करते कर्मचारी।

खबरें और भी हैं...