पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डिबेट सोसायटी ने नि:शुल्क कोचिंग शुरू की

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| यूथ डिबेट सोसायटी ने सोमवार से बागबेड़ा हरहरगुट्टू स्थित सुखसागर गुरुद्वार परिसर में नि:शुल्क कोचिंग शुरू की। कोचिंग में विद्यार्थियों को टाटा स्टील अप्रेंटिस, पॉलिटेक्निक और रेलवे लोको पायलट व ग्रुप डी की परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। कोचिंग में पूर्व में यहां पढ़ाई कर सफल होकर विभिन्न जगहों नौकरी कर रहे युवक पढ़ा रहे हैं। मालूम हो कि 25 वर्षों से सोसायटी छात्रों को नि:शुल्क कोचिंग कराती है। अब तक करीब एक हजार छात्र तृतीय व चतुर्थ वर्ग की नौकरी में चयनित हुए हैं। यह जानकारी सोसायटी के संचालक सुशील खां ने दी।

खबरें और भी हैं...