पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • बीडीओ पहुंची सुंदरहात, फटकारा, कहा तत्काल शौचालय बनाओ वर्ना जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

बीडीओ पहुंची सुंदरहात, फटकारा, कहा- तत्काल शौचालय बनाओ वर्ना जिम्मेदार पर होगी कार्रवाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीबी स्टार जमशेदपुर

जमशेदपुर ब्लॉक की प्रखंड विकास पदाधिकारी दोपहर 12 बजे गोविंदपुर सुंदरहातु गांव पहुंचीं। उन्होंने फौरन शौचालय का काम पूरा करने का आदेश दिया। लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि तीन दिन के अंदर नियमानुसार शौचालय बनाएं। वरना दंडात्मक कार्रवाई होगी। डीबी स्टार के 14 अप्रैल के अंक में ‘टॉयलेट के लिए गड्‌ढा खोदा, फिर रुपए मांगे, मना करने पर रोक दिया काम’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। गौर करने की बात है कि चार माह पहले 10 दिसंबर 2017 गोविंदपुर सुंदरनगर में शौच जाते वक्त पांच वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया था। डीसी अमित कुमार ने सुंदरनगर डीवीसी ऑफिस के पास पीड़िता के घर के साथ पूरी बस्ती में टॉयलेट बनाने का आदेश दिया था। लेकिन जिम्मेदार अफसरों ने आदेश की अनदेखी कर दी। टॉयलेट के नाम पर गड्‌ढा कर छोड़ दिया। अव्यवस्था का आलम यह है कि बस्तीवासी खुले में शौच करने को विवश हैं। खबर छपने के बाद जिला प्रशासन के अफसरों की नींद खुली। सोमवार को बीडीओ पारुल सिंह सुंदरहातु पहुंचीं और उन्होंने हालात का जायजा लिया।

DB Star IMPACT

लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को लगी फटकार

 शौचालय निर्माण में गड़बड़ी की शिकायत मिल रही थी। कुछ जगहों पर कार्य में अनियमितता पाई गई है। इसकी जांच होगी। दोषी पाए जाने पर जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।  पारुल सिंह, बीडीओ, जमशेदपुर प्रखंड

खबरें और भी हैं...