पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • चेकडैम की मोटर खराब, गार्डवाल हो गए ध्वस्त सिंचाई बगैर खेती लायक भूमि हो गई बंजर

चेकडैम की मोटर खराब, गार्डवाल हो गए ध्वस्त सिंचाई बगैर खेती लायक भूमि हो गई बंजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर यह तस्वीर उत्तरी पूर्व गदड़ा पंचायत में बने चेक डैम की है। अड़तीस साल पहले 1980 में टेल्को सामुदायिक विकास केंद्र ने चेकडैम का निर्माण किया था। मकसद खेतीहर भूमि की सिंचाई आसानी पूर्वक हो सके। तकरीबन 10 वर्षों तक चेकडैम का लाभ किसानों को मिला। यहां रवि फसल के अलावा बड़े पैमाने पर सब्जी की खेती होती थी। लेकिन 1990 के बाद चेकडैम अव्यवस्था का शिकार हो गया। डैम का गार्डवाल ध्वस्त हो गया है। मोटर बेकार हो गया है। हजारों एकड़ भूमि बंजर हो गई है। किसानों के सामने भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। कई बार स्थानीय लोगों ने विधायक रामचंद्र सहिस से चेकडैम की मरम्मत कराने की शिकायत की, लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।

खबरें और भी हैं...