पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सामाजिक, आर्थिक, जातीय आधार की होंगी श्रेणियां

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर आजादी की वर्षगांठ 15 अगस्त 2018 से आयुष्मान भारत योजना शुरू होने जा रही है। इसमें जिले के हर परिवार को पांच लाख रुपए प्रतिवर्ष का सुरक्षा कवच प्रदान किया जाएगा। इस योजना के तहत बीमा होने पर चिह्नित अस्पतालों में बीमारियों का इलाज कराने की सुविधा मिलेगी। इस अभिनव योजना के क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। आयुष्मान भारत योजना में 60 फीसदी राशि केंद्र सरकार और 40 फीसदी राशि राज्य सरकार देगी। योजना में हितग्राहियों का निर्धारण वर्ष 2011 की जनगणना से किया जाएगा। इसके लिए सामाजिक, आर्थिक, जातीय आधार की श्रेणियां होंगी। योजना के तहत जितने परिवार पात्र होंगे उन्हें लाभ दिलाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार, योजना के तहत सर्वे की प्रक्रिया एक मई से सात मई तक चलेगी। 15 मई तक इनका वेरीफिकेशन किया जाएगा। इस कार्य को आशा कार्यकर्ता करेंगी। जरूरत होने पर एएनएम, एनपीएस व एमपीडब्ल्यू से सहयोग लिया जा सकेगा। सत्यापन कार्य ग्राम पंचायत सचिव द्वारा किया जाएगा।

ऑनलाइन पंजीयन रोजगार सहायक के अलावा आउटसोर्स से भी कराया जा सकेगा। प्रारंभिक प्रक्रिया में आशा कार्यकर्ता को फार्म डाउनलोड करने होंगे। इसके लिए टोल फ्री नंबर 1800-212-4684 पर सबमिट करना होगा। इसके बाद एक्टिवेट कोड भी प्रिंटआउट पर आ जाएगा। ग्राम पंचायत स्तर पर 30 अप्रैल को आयुष्मान भारत दिवस मनाया जाएगा। इसमें परिवारों की सूची का वाचन किया जाएगा। इस कार्य को जिला पंचायत से संबद्ध अमला करेगा। इसके पश्चात किसी प्रकार की आपत्ति होने पर लोग आशा कार्यकर्ता और पंचायत सचिव से मिलकर समस्या का समाधान करा सकेंगे।

खबरें और भी हैं...