पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • स्कूल में छह कमरे, दो में सड़क ठेकेदार ने सीमेंट रेत रखी, छह महीने से छात्र छात्राएं बरामदे में कर रहे पढ़ाई

स्कूल में छह कमरे, दो में सड़क ठेकेदार ने सीमेंट-रेत रखी, छह महीने से छात्र-छात्राएं बरामदे में कर रहे पढ़ाई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर |पटमदा/जमशेदपुर

बोड़ाम थाना क्षेत्र के कुईयानी पंचायत के चमड़ीबाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के बच्चे पिछले 6 माह से बरामदे में पढ़ने को मजबूर हैं। शिक्षक ने कमरे को सड़क निर्माण में लगी अनुज कंस्ट्रक्शन कंपनी के हवाले कर दिया। बुधवार को बोड़ाम थाना प्रभारी विक्रांत कुमार ने इसका खुलासा औचक निरीक्षण के दौरान किया।

थाना प्रभारी शाम को क्षेत्र का भ्रमण कर रहे थे तो उन्होंने विद्यालय के गेट में ताला बंद नहीं होने और कुछ लोगों के अंदर होने पर शक हुआ। जांच में पाया सड़क बनाने वाली कंपनी ने स्कूल के दो कमरे को अपने कब्जे में रखा है। यहां तक की स्कूल के किचन में भी कब्जा कर लिया है। पूछताछ में थाना प्रभारी को यह भी पता चला कि कमरे में कब्जे के चलते कक्षाएं बरामदे में चलती हैं। हर दिन बच्चे कमरे से बाहर में पढ़ते थे। स्कूल में कुल छह कमरे हैं, इसमें से दो पर ठेकेदार का कब्जा है। थाना प्रभारी तुरंत ठेका कंपनी के मुंशी को स्कूल में ताले लगा कर थाने में जमा करने को कहा। थाना प्रभारी ने स्कूल की प्रभारी प्राचार्य को तलब किया। सूचना शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने किसी को स्कूल देने संबंधी जानकारी होने से इंकार किया। मामले का जांच का आदेश दिया गया है।

चमड़ीबाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में बरामदे में खड़े बच्चे।

विभाग ने दिए जांच के आदेश, शिक्षकों को शो-कॉज होगा

थाना प्रभारी ने घटना की सूचना बीडीओ एवं बीईओ को दी। बीईओ सत्येंद्र कुमार त्रिपाठी ने मामला को गंभीर बताते हुए मामले के जांच का आदेश दिया है। इसके लिए सीआरपी को जांच रिपोर्ट सौंपने की जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा शिक्षकों की भूमिका संदिग्ध है। शिक्षकों को शोकॉज कर जवाब तलब किया जाएगा।

स्कूल में गांव वालों के दबाव पर निर्माण करने वाली कंपनी को कमरा दिया गया था। बच्चे कमरे में ही पढ़ते थे, स्कूल में कमरे की कोई कमी नहीं है। तुलसी महतो, प्रधानाध्यापिका, चमड़ीबाद उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय

स्कूल में गड़बड़ी की आशंका पर वहां जांच करने पहुंचा तो कमरे में ठेकेदार का कब्जा पाया गया। यह भी जानकारी मिली है कि बच्चे बरामदे में पढ़ते थे। शिक्षा विभाग को सूचना दे दी गई है। विक्रांत कुमार, थाना प्रभारी, बोड़ाम

बोड़ाम थाना प्रभारी के निरीक्षण में खुली पोल

खबरें और भी हैं...