पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में पुरस्कार समारोह में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज में पुरस्कार समारोह में छात्रों ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह बुधवार को बिष्टुपुर स्थित माइकल जॉन ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कोल्हान विश्वविद्यालय के प्रतिकुलपति प्रो. डॉ. रणजीत कुमार सिंह उपस्थित थे। उन्होंने कहा कॉलेज को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ शोध व तकनीकी विकास के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहिए। जो संस्था गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराएगा वहीं छात्रों को अपनी ओर आकर्षित कर पाएंगे। रिसर्च पत्रिका का विमोचन किया गया। विवि के सिंडिकेट सदस्य राजेश कुमार शुक्ला, सीसीडीसी डॉ. जेपी मिश्रा, परीक्षा नियंत्रक डॉ. पीके पाणि, वित्त पदाधिकारी सुधांशु कुमार, ग्रेजुएट कॉलेज के गणित विभागाध्यक्ष डॉ अमिताभ बोस, जेम फाउंडेशन के एएफ मदन सहित जुस्को स्कूल के प्रिंसिपल, शिक्षक सहित अनेक लोग मौजूद रहे। बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत गीत संगीत व नृत्य की प्रस्तुति दी।

खबरें और भी हैं...