पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • टिनप्लेट में बहाली की जांच नहीं कराने पर सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी

टिनप्लेट में बहाली की जांच नहीं कराने पर सीएम आवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव कमल यादव और केडियम सिंह ने कहा कि टिनप्लेट इंडिया लिमिटेड की बहाली में अनियमितता हुई है। अगर 15 दिनों के भीतर जांच कमेटी नहीं बनाई गई तो मुख्यमंत्री रघुवर दास के एग्रिको आवास के सामने आत्मदाह करेंगे। झारखंड मजदूर यूनियन के महासचिव कमल यादव व केडियम सिंह ने बुधवार को उप श्रमायुक्त (डीएलसी) को पत्र दिया। इसमें कहा गया कि टिनप्लेट के कर्मचारी पुत्र तीन साल से रोजगार के लिए आंदोलन कर रहे हैं। यह मामला पहले भी श्रम एवं नियोजन विभाग के संज्ञान में लाया गया था। आश्वासन मिला था कि जांच होगी। दो साल गुजरने के बाद भी जांच कराने की दिशा में पहल नहीं की गई। उप श्रमायुक्त से कहा गया कि श्रम एवं नियोजन विभाग ने इस मसले को गंभीरता से नहीं लिया तो 15 दिनों के बाद कर्मचारी पुत्र फिर कंपनी गेट के बाहर धरना और प्रदर्शन शुरू कर देंगे। वे आत्मदाह करने के लिए भी तैयार हैं।

खबरें और भी हैं...