पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कमेटी मीटिंग के पहले अध्यक्ष को 25 हजार लौटाएंगे नीतेश राज

कमेटी मीटिंग के पहले अध्यक्ष को 25 हजार लौटाएंगे नीतेश राज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टाटा वर्कर्स यूनियन की शनिवार को कमेटी मीटिंग है। टाटा वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष आर रवि प्रसाद ने मजदूर दिवस मनाने के लिए यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष नीतेश राज को 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी थी। यूनियन के ऑफिस बेयरर्स ने इसका विरोध किया।

कंपनी के भीतर भी कर्मचारियों के बीच यह बहस का मसला बन गया। इसके बाद यूथ इंटक के जिलाध्यक्ष नीतेश राज ने कार्यकर्ताओं से चंदा कर 25 हजार रुपए टाटा वर्कर्स यूनियन के शीर्ष नेतृत्व को लौटाने का फैसला लिया। इसी बीच शनिवार को कमेटी मीटिंग निर्धारित कर दी गई। कमेटी मीटिंग में बवाल को टालने के लिए नीतेश राज ने उसके पहले आर रवि प्रसाद को सहयोग राशि वापस करने का फैसला लिया है।

नीतेश राज टाटा वर्कर्स यूनियन के सहायक सचिव भी हैं। उन्होंने कहा कि कमेटी मीटिंग के पहले वे यूनियन अध्यक्ष को सहयोग राशि वापस कर देंगे। उनका मकसद मजदूरों की एकता है। लेकिन सहयोग राशि देने के मसले पर टाटा वर्कर्स यूनियन के ऑफिस बेयरर्स में भी मतभेद हो गए थे। वे नहीं चाहते हैं कि यह विवाद आगे बढ़े। इसलिए यूथ इंटक के सारे नेताओं और कार्यकर्ताओं ने राशि वापस करने का प्रस्ताव पारित किया। चंदा के जरिए 25 हजार रुपए इकट्ठा हो चुके हैं। यूनियन अध्यक्ष आर रवि प्रसाद से समय लेकर किसी भी दिन यह राशि वापस कर दी जाएगी।

टाटा वर्कर्स यूनियन

आर रवि प्रसाद

खबरें और भी हैं...