पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

2020 तक मौत का तीसरा कारण होगा सड़क दुर्घटना

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

3. सड़क दुर्घटनाएं

4. मस्तिष्क और रक्तवाहिनी संबंधी

5. फेफड़ों की बीमारी

6. श्वास संक्रमण

7. टीबी (यक्ष्मा)

8. युद्ध

9. डायरिया

10. एचआईवी

परिवहन विभाग के तकनीकी विशेषज्ञों ने आंकड़ों के सर्वे के बाद तैयार पुस्तक में दी जानकारी

रांची में सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा पुस्तक का हुआ विमोचन

सिटी रिपोर्टर |जमशेदपुर

2020 तक विश्व में लोगों की मौत का तीसरा मुख्य कारण सड़क दुर्घटनाएं होंगी। पहला प्रमुख कारण हृदय रोग और दूसरा कारण अवसाद होगा। यह जानकारी सड़क सुरक्षा पर तैयार पुस्तक में दी गई है। पूर्वी सिंहभूम के एमवीआई (मोटर यान निरीक्षक) अवधेश कुमार और धनबाद के एमवीआई अजय कुमार ने तैयार की है। अवधेश कुमार ऑल इंडिया फाउंडेशन ऑफ मोटर व्हेकिल डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भी हैं। अवधेश कुमार ने बुधवार को बताया कि यह पुस्तक देशभर से जुटाए गए आंकड़ों के आधार पर तैयार की गई है। इसमें परिवहन व सुरक्षा से जुड़े तकनीकी विशेषज्ञों की सुझाव व राय भी लिए गए हैं। जो आंकड़े मिले हैं, उसके अनुसार 1990 में विश्व में लोगों की मौत के 10 मुख्य कारणों में सड़क दुर्घटना को नौवां स्थान दिया गया था। जन्मजात बीमारियों से मौत को 10वां स्थान दिया गया था। अवसाद को चौथे और हृदय रोग को पांचवां स्थान पर रखा गया था। लेकिन 27 साल (2017 तक) में काफी बदलाव आया है।

दो दिन पहले हुआ है पुस्तक का विमोचन

झारखंड सरकार के परिवहन विभाग व ऑल इंडिया फाउंडेशन ऑफ मोटर व्हेकिल डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को रांची में रोड सेफ्टी एवेयरनेस एंड वेस्ट प्रैक्टिस पर सेमिनार का आयोजन किया गया था। सेमिनार के दौरान सीएम रघुवर दास, परिवहन मंत्री सीपी सिंह व परिवहन सचिव राहुल शर्मा ने पुस्तक ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ का विमोचन किया गया। सेमिनार में वाहन चालकों की जल्दीबाजी, लापरवाही, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, शराब पीकर वाहन चलाना, गलत तरीके से ओवरटेकिंग करने व अंडरएज ड्राइविंग पर चर्चा हुई। अवधेश कुमार ने बताया- सेमिनार में सड़क सुरक्षा के तकनीकी विशेषज्ञ परिवहन मंत्रालय (भारत सरकार) के तकनीकी विशेषज्ञ डॉ गुलजार व डॉ रोहित बलुजा और एनएचएआई के तकनीकी कंसल्टेंट बीरेंद्र सिंह राठौर ने सड़क सुरक्षा को सफल बनाने के लिए कई सुझाव दिए।

2020 में मौत के कारण होंगे

खबरें और भी हैं...