टीटीसीए प्रतिनिधि नहीं पहुंचे डीएलसी की बैठक में
जमशेदपुर | कान्वाई चालकों को न्यूनतम मजदूरी देने को लेकर बुधवार को उप श्रमायुक्त (डीएलसी) कार्यालय सीतारामडेरा में आयोजित बैठक में टीटीसीए (टाटा ट्रांसपोर्ट कान्वाई एसोसिएशन) का कोई प्रतिनिधि शामिल नहीं हो पाया। इसे लेकर डीएलसी राकेश प्रसाद ने टीटीसीए के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र लिखकर न्यूनतम मजदूरी और विभिन्न प्रावधानों के अनुपालन के दस्तावेज को लेकर 22 मई को दोपहर 12.30 बजे डीएलसी कार्यालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।
डीएलसी ने 22 को बैठक में आने का दिया आदेश