असंगठित मजदूरों को संगठित करने की जरूरत : रघुनाथ
जमशेदपुर | राकेश्वर साहू यूथ इंटक के राष्ट्रीय सचिव बनाए गए हैं। बुधवार को उन्होंने जुस्को श्रमिक यूनियन के अध्यक्ष रघुनाथ पांडे से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। रघुनाथ पांडे ने उनसे कहा कि जमशेदपुर और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में काम करने वाले असंगठित मजदूरों को इंटक से जोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाना होगा। उन्हें संगठित करने की जरूरत है।