प्राधिकार पत्र श्रम न्यायालय में जमा करने का आदेश
जमशेदपुर | जमशेदपुर श्रम न्यायालय में बुधवार को मजदूर नेता राजीव पांडेय द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई हुई। पीठासीन पदाधिकारी ने टाटा स्टील प्रोसेसिंग एंड डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीएसपीडीएल) को निर्देश दिया कि प्रबंध निदेशक व निदेशक मंडल द्वारा निर्गत प्राधिकार पत्र श्रम न्यायालय में जमा करें। श्रम न्यायालय में सुनवाई हुई तो टीएसपीडीएल के एचआर-आईआर के डिवीजनल मैनेजर शेखर झा मौजूद थे। मजदूर नेता राजीव पांडेय ने 13 अप्रैल 2016 को गोविंदपुर में स्टील स्ट्रीप व्हील्स कंपनी के बाहर प्रदर्शन किया था। उन्हें जेल भी जाना पड़ा था। तब राजीव पांडेय टीएसपीडीएल में ठेका मजदूर के नाते कार्यरत थे।