जून में टाटा ब्लूस्कोप के चेयरमैन पर फैसला होगा
जमशेदपुर | टाटा ब्लूस्कोप के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की जून के पहले पखवाड़े में मुंबई में बैठक होगी। इसमें कंपनी के नए चेयरमैन का फैसला होगा। टाटा ब्लूस्कोप के चेयरमैन संजय दयाल ने इस्तीफा दे दिया है। लेकिन वे जून तक अपने पद पर रहेंगे। टाटा ब्लूस्कोप टाटा स्टील व आस्ट्रेलियाई कंपनी ब्लूस्कोप का साझा उद्यम है।