पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जमशेदपुर| बंगभाषी जमशेदपुर महिला समिति ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित

जमशेदपुर| बंगभाषी जमशेदपुर महिला समिति ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर| बंगभाषी जमशेदपुर महिला समिति ने बुधवार को बिष्टुपुर स्थित केंद्रीय कार्यालय में रबींद्रनाथ टैगोर की 157वीं जयंती मनाई। क्लब की सदस्यों ने रवींद्र संगीत और कविगुरु द्वारा रचित कविताओं का पाठ किया। इससे पहले समिति की सदस्यों ने गुरुदेव के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान र|ा राय ने गीतांजलि का वर्णन किया। शर्मिष्ठा, पुरबी व सागरिका ने रवींद्र संगीत ‘की गाबो आमी की सोनाबो...’ की प्रस्तुति दी। समिति की सचिव वंदना बिश्वास ने कहा- टैगोर की रचनाएं न केवल बंगाली समुदाय, बल्कि पूरे देश की पहचान हैं। कार्यक्रम का संचालन तनुका दत्ता, कृष्णा घोष, लतिका चटर्जी आदि ने किया।

खबरें और भी हैं...