भास्कर राव ने की 27 उम्मीदवारों की घोषणा, शंकर गुट के 64 ने लिया फॉर्म
बिष्टुपुर स्थित आंध्रभक्त श्रीराम मंदिर प्रबंधन चुनाव को लेकर एम. भास्कर राव गुट की ओर से 27 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है। दूसरी ओर, निवर्तमान अध्यक्ष सीएच शंकर राव गुट से बुधवार को नामांकन पत्र वितरण के अंतिम दिन तक कुल 64 लोगों ने फॉर्म लिया है। मंदिर कमेटी के चुनाव को लेकर दोनों गुट तैयारी में जुट गए हैं।
बुधवार को एम. भास्कर राव ने कदमा स्थित मंगल सिंह क्लब में पत्रकारों को बताया- मंदिर प्रबंधन कमेटी के ट्रस्टियों ने सीएच शंकर राव की कार्यप्रणाली से आहत होकर उन्हें असंवैधानिक घोषित कर दिया है। इसके बावजूद उन्होंने (शंकर राव) वोटरों के दिग्भ्रमित करने के लिए मनमानी तरीके से चुनाव की घोषणा कर दी है। इससे मंदिर की साख और मर्यादा पर आंच आ रही है। शंकर राव का कार्यकाल मार्च-2016 में समाप्त हो गया था। फिर भी वे अवैध रूप से कब्जा जमाकर मंदिर में बैठे हुए हैं। मंदिर में होने वाला कोई आयोजन पारदर्शी नहीं हो रहा है। किसी खर्च का हिसाब-किताब भी नहीं दिया जा रहा है। प्रशासन की पहल पर गठित एडहॉक कमेटी ने 27 मई को चुनाव की तिथि घोषित की गई तो सीएच शंकर राव ने तीन जून की तिथि की घोषित कर दी। तेलुगु यूथ फेडरेशन के अध्यक्ष शंकर रेड्डी ने कहा- राम मंदिर समाज के धरोहर है। उसे बचाने के लिए सभी युवाओं को आगे आना होगा। एम. भास्कर राव टीम के उम्मीदवार : अध्यक्ष : एम. भास्कर राव, डिप्टी प्रेसिडेंट : बीडी गोपाल कृष्णा, उपाध्यक्ष : शंकर रेड्डी, पी. सत्या राव, वाई. श्रीनिवास राव, महासचिव : एसवी दुर्गा प्रसाद शर्मा, संयुक्त सचिव : पी. प्रभाकर राव, सीएच रमना राव, के. गंगामोहन, सहायक सचिव : वी. श्रीनिवास राव, पी. नागेश गोखले, एस. योगेश, कोषाध्यक्ष: बीसेटी विजय कुमार, सह कोषाध्यक्ष : ए. श्रीनिवास राव, कार्यकारिणी सदस्य : जे. अरविंद मूर्ति, एम. शेखर, पी. कुमार, टी. अंजी राव, जी. विजय कुमार, टी. भास्कर राव (बासू), डी. रामू।
कदमा में जानकारी देते एम भास्कर राव व अन्य।