जमशेदपुर| को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को पीजी द्वितीय वर्ष के
जमशेदपुर| को-ऑपरेटिव कॉलेज में बुधवार को पीजी द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने मिलन समारोह का आयोजन किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एनआर चक्रवर्ती उपस्थित थे। इतिहास विभाग के डॉ संजय नाग, डॉ चेतना, डॉ अशोक कुमार सिन्हा, डॉ संजय यादव ने कार्यक्रम में शामिल हुए। छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान संगीत, नृत्य प्रस्तुत किए गए। छात्रसंघ अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम आयोजित करने में प्रशांत कुमार, राहुल राज, सरोज पात्रो, सत्यनारायण, प्रकाश ने योगदान दिया। भावना कुमारी ने कार्यक्रम का संचालन किया।