पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई की मांग पर प्रदर्शन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

एलबीएसएम कॉलेज छात्र संघ के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को धरना-प्रदर्शन किया। छात्र नए शैक्षणिक सत्र से आठ विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू करने के साथ अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग कर रहे थे।

छात्र संघ अध्यक्ष भुगलू हांसदा ने कहा- कोल्हान विश्वविद्यालय में जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से अलग संताली व हो भाषा विभाग की स्थापना की जाए। पोटका विधानसभा का एकमात्र कॉलेज होने से यहां विद्यार्थियों की भीड़ रहती है। कॉलेज से पास आउट होने के बाद छात्रों को पीजी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। अगर यहां पीजी की पढ़ाई शुरू हो जाएगी तो यह पलायन रूक जाएगा। इधर, प्रदर्शनकारियों को शांत कराने के लिए कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ अमर सिंह धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने जमीन पर बैठकर छात्रों का मांग पत्र स्वीकार किया। मौके पर करनणीत हांसदा, बुकाई मुर्मू, कृष्ण चंद्र बिरुवा, अनिल आदि उपस्थित थे।

धरना पर बैठे छात्र-छात्राएं।

खबरें और भी हैं...