रेलवे में बिजली समस्या पर एईई से मुलाकात
जमशेदपुर| दक्षिण-पूर्व रेलवे मेंस यूनियन के मंडल संयोजक जवाहरलाल के नेतृत्व में बुधवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने एईई (जेनरल) यूके पंडा से मुलाकात की। इस दौरान रेलवे काॅलोनी में बिजली कटौती की समस्या पर बातचीत हुई। एईई ने प्रतिनिधिमंडल से कहा कि जुस्को से रेलवे की शर्तों के साथ बातचीत हो गई है। रेलवे ने टाटा कंपनी को करीब सवा करोड़ रुपए केबुल के लिए पेमेंट कर दिया है। बहुत जल्द केबुल आने की संभावना है। उसके बाद रेलवे काॅलोनी में केबुल बिछाने का कार्य जल्द पूरा कर लिया जाएगा। इसकी देखरेख टाटा कंपनी ही करेगी। एईई ने आश्वस्त किया कि दीपावली तक काम पूरा कर लिया जाएगा। मंडल संयोजक जवाहरलाल के साथ एमके सिंह, अनंत प्रसाद, बीके ठाकुर, बाबू राव, संजय सिंह, जेपी सिंह, संजीव कुमार आदि उपस्थित थे।