दूसरे दिन 3000 भक्तों ने किया बाबा का दर्शन
जमशेदपुर| श्री साई बाबा की समाधि शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य पर साईं परिवार की ओर से बिष्टुपुर राम मंदिर में आयोजित साईं प्रदर्शनी के दूसरे दिन 3 हजार से अधिक श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुंचे। बुधवार को यह प्रदर्शनी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चली। भक्तों ने शाम 7 बजे संध्या आरती के बाद पुरुषोत्तम माह के पहले दिन महात्म्य स्तोत्र एवं दीप दान स्तुति का पाठ कर श्रीसाईं को दीप दान किया।