21 मई से अनु सिन्हा देंगी कथक का प्रशिक्षण
जमशेदपुर| नृत्यांगना इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट्स (जमशेदपुर) की ओर से 21 से 25 मई तक टेल्को रिक्रिएशन क्लब में कथक नृत्य कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें जयपुर घराने की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त अनु सिन्हा कथक की तकनीकी जानकारी के साथ वंदना, भजन, ठुमरी जैसे नृत्य के कई स्वरूपों का प्रशिक्षण देंगी। इच्छुक व्यक्ति विजया गार्डेन स्थित केन्द्रीय कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।