बर्मामाइंस में एक शाम बेटियों के नाम 20 मई को
जमशेदपुर| एक शाम बेटियों के नाम व आंतरिक सुरक्षा विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन 20 मई को बर्मामाइंस डनलप मैदान में होगा। इसमें भाग लेने के लिए साध्वी सरस्वती गोपालगंज से आ रही हैं। सम्मेलन में लव जेहाद, लैंड जेहाद, हेल्थ जेहाद समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी। विराट हिंदू महासम्मेलन के महानगर महामंत्री अमित शर्मा ने साकची कैंप कार्यालय में बुधवार को बताया- सम्मेलन का मुख्य विषय बेटियों को आंतरिक सुरक्षा के प्रति जागरूक करना है। साध्वी सरस्वती वर्तमान समय में बेटियों की दशा, भ्रूण हत्या, दुष्कर्म की घटनाओं में वृद्धि आदि विषयों पर विस्तार से बताएगी। इस सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद अग्रवाल तथा हिंदू जागरण मंच के क्षेत्रीय संगठन मंत्री (बिहार-झारखंड) डॉ सुमन कुमार भी मौजूद रहेंगे।