अपने वर्कप्लेस को बेहतर बनाएं : सौविक
जमशेदपुर| मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल के कर्मचारियों के लिए बुधवार को स्कूल में एक कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में कर्मचारियों को अपने वर्कप्लेस को बेहतर बनाने और वाउ फैक्टर क्रिएट करने के बारे में बताया गया। विशेषज्ञ सौविक साहा ने कर्मचारियों को अपने काम को बेहतर तरीके से करने के लिए लक्ष्य निर्धारित करने पर जोर दिया। मौके पर स्कूल प्रिंसिपल आशु तिवारी समेत कर्मचारी मौजूद थे। इसके साथ ही विद्यार्थियों के लिए रिमोट बनाने की कार्यशाला हुई, जिसमें बच्चों ने रिमोट बनाना सीखा।