रोजगार मेले में 25 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
जमशेदपुर| गोलमुरी स्थित रोजगार कार्यालय में आई साइंट आईटी कंपनी में विभिन्न पदों पर नियुक्ति के लिए बुधवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया। सुबह से ही मेले में अभ्यर्थियों की भीड़ लगी हुई थी। अलग-अलग पदों के लिए कुल 280 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार के बाद अंतिम तौर पर 25 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। यह जानकारी गोलमुरी रोजगार कार्यालय के सहायक निदेशक शशिभूषण झा ने दी है।