पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • स्टूडेंट काउंसिल की बैठक में ड्रेस कोड और आई कार्ड को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव

स्टूडेंट काउंसिल की बैठक में ड्रेस कोड और आई कार्ड को अनिवार्य बनाने का प्रस्ताव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एजुकेशन रिपोर्टर | जमशेदपुर

केयू द्वारा छात्र संघ मद में फंड उपलब्ध कराने के बाद इसके खर्च व अन्य मुद्दों को लेकर एबीएम कॉलेज में बुधवार को स्टूडेंट काउंसिल की बैठक हुई। लेकिन इसमें छात्र संघ के तीन निर्वाचित प्रतिनिधियों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय रही। बैठक की अध्यक्षता कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ मुदिता चंद्रा ने की। इसमें कॉलेज के पांच शिक्षक, छात्रसंघ के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, उप सचिव, विभिन्न विषयों से एक छात्र व पूर्व छात्र संघ के प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रिंसिपल ने बताया- कॉलेज को छात्र संघ फंड के रूप में 31500 रुपए प्राप्त हुए हैं। इस पर छात्र संघ के पदाधिकारियों ने उनके कार्यालय में कुर्सी, टेबल व अलमारी की मांग की। साथ ही विवि मुख्यालय जाने पर होने वाले खर्च के लिए एक निश्चित राशि आवंटित करने को कहा। काउंसिल ने उनकी दोनों मांगों को मान लिया। इसके अलावा छात्र संघ के लिए नया कमरा एलॉट करने पर भी सहमति बनी। बैठक के दौरान नए सत्र से ड्रेस कोड की व्यवस्था लागू करने की योजना पर विचार किया गया। तय हुआ- दूसरे सेमेस्टर में छात्रों की उपस्थिति व परिचय पत्र की जांच होगी।

पहले इस्तीफे की थी तैयारी

स्टूडेंट काउंसिल की बैठक से पूर्व कॉलेज छात्र संघ के पदाधिकारी प्रिंसिपल पर एकतरफा निर्णय लेने का आरोप लगाते हुए सामूहिक इस्तीफा देने की तैयारी में थे। लेकिन संघ के लिए आवंटित राशि की सूचना मिलने के बाद कई पदाधिकारी इसके विरोध में आ गए तो इस्तीफे का निर्णय वापस हो गया। इससे नाराज छात्र संघ के तीन पदाधिकारी बैठक में ही नहीं पहुंचे।

शुभम झा अध्यक्ष और कामेश्वर प्रसाद सचिव बने

वर्कर्स कॉलेज में बुधवार को ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक स्टूडेंट्स ऑर्गेनाइजेशन की कॉलेज कमेटी का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2016 पर परिचर्चा भी आयोजित की गई। नई कमेटी में शुभम झा अध्यक्ष, वीरेंद्र सिंह, करिश्मा नाज, ललित सिंह, आशीष कुमार, आदित्य सिंह, अमित सिसोदिया, अमर सिंह उपाध्यक्ष, कामेश्वर प्रसाद सचिव, संपा महतो संयुक्त सचिव, निकिता कुमारी उप-सचिव, अलका कुमारी कोषाध्यक्ष, समीरा परवीन मीडिया प्रभारी बनाए गए। कमेटी में सबीहा नाज, अखिलेश वर्मा, कुमोनी सोरेन, आयेशा खातून, पूजा कुमारी, बुशरा तरन्नुम, सुभी परवीन, नाज़ जरीन , कहकशा मुस्तफा, फरीन नाज, इलिया नाहिद, वहीदा रहमान, अनिशा कुमारी, नसीफा आलम, लाली बनर्जी को सदस्य बनाया गया है।

ये प्रस्ताव भी रखे गए

छात्र संघ के पदाधिकारियों से मिलने के लिए प्रिंसिपल समय सीमा तय करें।

आम छात्रों के लिए 11 से 12 बजे तक मिलने के समय का प्रस्ताव रखा गया।

शिक्षकों की तरह छात्रों की उपस्थिति बायोमैट्रिक्स सिस्टम के जरिए दर्ज हो।

खबरें और भी हैं...