तालसा ग्रामवासी 19 मई को मनाएंगे सेंदरा पर्व
जमशेदपुर| तालसा ग्रामवासी 19 मई को तालसा पहाड़ (बुरू) में सेंदरा पर्व (बोंगा) मनाएंगे। तालसा ग्राम के माझी बाबा दुर्गाचरण मुर्मू ने बताया- सेंदरा वीर सुबह 5 बजे पारंपरिक हथियार व ढोल-नगाड़ों के साथ तालसा बुरू की ओर प्रस्थान करेंगे। पहाड़ पर पहुंचने के बाद सेंदरा वीर अपने देवी-देवताओं की पूजा करेंगे। शाम को थकावट मिटाने के लिए सिंगराई नृत्य होगा।