स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष के छात्रों की विदाई
जमशेदपुर| करीम सिटी कॉलेज के उर्दू विभाग में स्नातकोत्तर प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को विदाई दी। समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें फरहत निशात ने कुरान शरीफ के इल्म के विषय पर तकरीर की। जरीन फातमा ने अपनी स्वरचित कविता ‘किताबें’, रुकैया ने गजल पेश किया। मोहम्मद ने गीत गाकर सब का मन मोह लिया। अंतिम वर्ष के छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. मोहम्मद जकारिया ने की। मौके पर प्रभारी प्राचार्य डाॅ. मोहम्मद रेयाज मौजूद थे।