पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • खरसावां थाने में अपराध अभिलेख नहीं मिला अपडेट, थाना प्रभारी को 15 दिन का अल्टीमेटम

खरसावां थाने में अपराध अभिलेख नहीं मिला अपडेट, थाना प्रभारी को 15 दिन का अल्टीमेटम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | एसपी चंदन सिन्हा ने गुरुवार को खरसावां थाने का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अपराध अभिलेख अपडेट नहीं होने पर उन्होंने थाना प्रभारी नरसिंह मुंडा को फटकार लगाई। एसपी ने 15 दिन के अंदर रजिस्टर अपडेट करने और पुराने लंबित मामलों का जल्द निपटारा करने का निर्देश दिया। जांच के क्रम में एसपी ने पाया- थाना व बैरक में पुलिसकर्मियों को खाना की असुविधा है। थाना में रखे हेलमेट, टार्च समेत अन्य सामान की जांच की, जो सही पाए गए।

खबरें और भी हैं...