जमशेदपुर| निर्मल महतो स्टेडियम में खेले जा रहे जेसीए प्रीमियर लीग के अंडर-14 आयु वर्ग में जेसीए सुपर किंग्स की टीम ने जेसीए चैलेंजर्स को हराया। जेसीए चैलेंजर्स ने 130 रन बनाए। शिवम ने 49 रन की पारी खेली। गुरुशरण और सोमजीत ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में जेसीए सुपर किंग्स की टीम तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुरुशरण ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंद में 54 रन बनाए। गुरुशरण को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।