जमशेदपुर| । निर्मल महतो ग्राउंड पर खेले जा रहे समर क्रिकेट कैंप में गुरुवार को अंडर 14 क्रिकेट में जेसीए सुपर एकादश ने जेसीए ब्लू आइज को सात विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए जेसीए ब्लू आइज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 99 रन का स्कोर खड़ा किया। सौरव ने 31 रन, राजवीर ने 28 रन बनाए। कुणाल ने 17 रन देकर तीन विकेट और वैभव ने 29 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते जेसीए सुपर एकादश ने तीन विकेट पर सौ रन बनाकर मैच सात विकेट से जीत लिया। अभिषेक ने 23 गेंदों पर 33 रन बनाए।