पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • दोनों काउंटर पर बेहतर रिस्पांस मिल रहा है : विमल किशोर

दोनों काउंटर पर बेहतर रिस्पांस मिल रहा है : विमल किशोर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर डाक विभाग और रेलवे के बीच हुए समझौते के आधार पर शहर के दो डाकघरों में सात मई को खुले रेलवे काउंटर पर शहरवासियों का बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। दोनों काउंटर पर आठ दिनों में कुल 1110 टिकट बुक हुए हैं। बिष्टुपुर प्रधान डाकघर में 578 और टेल्को डाकघर में 532 टिकट बुक हुए हैं। जमशेदपुर के वरीय डाक अधीक्षक विमल किशोर ने बताया- टिकट बुकिंग को बेहतर रिस्पांस मिल रहा है। इससे शहरवासियों को स्टेशन की लंबी लाइन से छुटकारा मिल गया है। दोनों डाकघरों में सुबह 8 बजे से दोपहर दो बजे तक रेलवे टिकट बुकिंग हो रही है।

टिकट बुकिंग का आकड़ा

तिथि बिष्टुपुर टेल्को

7 मई 64 66

8 मई 98 66

9 मई 64 56

10 मई 73 71

11 मई 67 27

तिथि बिष्टुपुर टेल्को

12 मई 61 83

14 मई 84 85

15 मई 67 78

कुल 578 532

खबरें और भी हैं...