पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • मूल्यांकन समाप्त होने पर शिक्षकों को समायोजित करें : आरडीडीई

मूल्यांकन समाप्त होने पर शिक्षकों को समायोजित करें : आरडीडीई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर कोल्हान के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक अरविंद विजय बिलुंग ने गुरुवार को जमशेदपुर में बने मैट्रिक और इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण किया। आरडीडीई ने निरीक्षण के बाद कहा- जैक का निर्देश है, जिन विषयों में उत्तरपुस्तिकाओं की संख्या अधिक है, उनके परीक्षक 80-80 कॉपियों की जांच करेंगे। परीक्षकों की कम संख्या के कारण ऐसा निर्देश है। मैट्रिक में गणित, विज्ञान एवं हिंदी के अलावा इंटर में साइंस व कॉमर्स की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच के लिए यह निर्देश दिया गया है। आरडीडीई ने कहा- अगर किसी विषय के शिक्षक का मूल्यांकन कार्य समाप्त हो चुका है तो उसे नजदीकी मूल्यांकन केंद्र में समायोजित कर मूल्यांकन कराने का निर्देश दिया गया है। ऐसे शिक्षक मूल्यांकन केंद्र से दूसरे मूल्यांकन केंद्र में पदस्थापित हो जाएंगे।

खबरें और भी हैं...