पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • जेएनएसी में जन समस्याओं को लेकर महीने में एक बार होगी नागरिक सभा

जेएनएसी में जन समस्याओं को लेकर महीने में एक बार होगी नागरिक सभा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर जमशेदपुर अक्षेस कार्यालय में जल्द ही महीने में एक बार नागरिक सभा कैंप का आयोजन होगा। हालांकि अक्षेस की ओर से अभी तक इसके लिए तिथि की घोषणा नहीं की गई है। जमशेदपुर अक्षेस के एसओ (विशेष पदाधिकारी) संजय कुमार ने बताया- नागरिक सभा लगाने का मकसद जनता की सुविधाओं व समस्याओं से रूबरू होना है। सभा में जमशेदपुर अक्षेस की पूरी टीम जनता के बीच होगी। सभा में जनता नाली, रोड, स्ट्रीट लाइट, ट्रेड लाइसेंस, जल-कर समेत अन्य समस्याओं को रख सकते है। इसमें जो भी समस्या अक्षेस स्तर की होगी, उसका नागरिक सभा में ही समाधान किया जाएगा। लेकिन किसी दूसरे विभाग से संबंधित होगी तो ऐसे विभाग से तालमेल कर हल करने का प्रयास होगा।

खबरें और भी हैं...