पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • कुड़माली दिनपांजी कैलेंडर 365 दिनों का, पहले तीन माह तीस दिन, छठा महीना 32 दिन और 11वां व 12वां महीना 29 दिनों का

कुड़माली दिनपांजी कैलेंडर 365 दिनों का, पहले तीन माह तीस दिन, छठा महीना 32 दिन और 11वां व 12वां महीना 29 दिनों का

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

आदिवासी कुड़मी समाज का नववर्ष मकर संक्रांति के बाद वाले दिन आखाइन जातरा से शुरू हो जाता है। कुड़मी समाज के लोग सभी पर्व-त्योहार, ग्रह-नक्षत्र, दिन-तारीख-महीना सब कुछ कुड़माली दिनपांजी कैलेंडर के द्वारा तय करते हैं।

हालांकि, अन्य कैलेंडरों के जैसे कु़ड़माली दिनपांजी कैलेंडर भी 365 दिनों का ही होता है। लेकिन साल का छठा महीना 32 और 11 वां महीना 29 दिनों का होता है। कैलेंडर में पहले तीन महीने मधुमास, बिहामास और मउहामास तीस दिनों का होता है। चौथा व पांचवां महीना यानी निरमास और धरनमास 31 दिन का होता है। छठा महीना बिहनमास 32 दिनों का है। सातवां, आठवां और नौवां महीना क्रमश: रपामास, करममास और आनमास 31दिन, दसवां महीना सहरइमास 30 दिन एवं 11वां व 12 वां महीना मेदसरमास व जाड़मास 29 दिनों का होता है।

कुड़मी समाज के लोग पर्व-त्योहार, ग्रह-नक्षत्र सब कुछ कुड़माली दिनपांजी कैलेंडर से तय करते हैं

मकर संक्रांति के बाद वाले दिन आखाइन जातरा से शुरू होता है नववर्ष

महीने के नाम- मधुमास(30 दिन) - माघ (15 जनवरी से 13 फरवरी) बिहामास (30 दिन) - फागुन (14 फरवरी से 15 मार्च) मउहामास(30 दिन) - चइत (16 मार्च से 14 अप्रैल) निरनमास(31 दिन) - बइसाख (15 अप्रैल से 15 मई) धरनमास(31 दिन) - जेठ (16 मई से 15 जून) बिहनमास(32 दिन) - आषाढ़ (16 जून 17 जुलाई) रपामास(31 दिन) - सरावन (18 जूलाई से 17 अगस्त) करममास(31 दिन) - भादर (18 अगस्त से 17 सितंबर) टानमास(31 दिन) - आसिन (18 सितंबर 18 अक्टूबर सहरइमास(30 दिन) - कार्तिक (19 अक्टूबर 17 नवंबर) मेइसरमास(29 दिन) - अघन (18 नवंबर 16 दिसंबर) जाड़मास(29 दिन) - पूस (17 दिसंबर से 14 जनवरी)

सिटी रिपोर्टर जमशेदपुर

आदिवासी कुड़मी समाज का नववर्ष मकर संक्रांति के बाद वाले दिन आखाइन जातरा से शुरू हो जाता है। कुड़मी समाज के लोग सभी पर्व-त्योहार, ग्रह-नक्षत्र, दिन-तारीख-महीना सब कुछ कुड़माली दिनपांजी कैलेंडर के द्वारा तय करते हैं।

हालांकि, अन्य कैलेंडरों के जैसे कु़ड़माली दिनपांजी कैलेंडर भी 365 दिनों का ही होता है। लेकिन साल का छठा महीना 32 और 11 वां महीना 29 दिनों का होता है। कैलेंडर में पहले तीन महीने मधुमास, बिहामास और मउहामास तीस दिनों का होता है। चौथा व पांचवां महीना यानी निरमास और धरनमास 31 दिन का होता है। छठा महीना बिहनमास 32 दिनों का है। सातवां, आठवां और नौवां महीना क्रमश: रपामास, करममास और आनमास 31दिन, दसवां महीना सहरइमास 30 दिन एवं 11वां व 12 वां महीना मेदसरमास व जाड़मास 29 दिनों का होता है।

सप्ताह के नाम

बेराबार (रविवार) ञिंदअबार (सोमवार) खरअबार (मंगलवार) हबार (बुधवार) डिनिबार (गुरूवार) भुरकाबार (शुक्रवार) भांगाबार (शनिवार)

खबरें और भी हैं...