पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Jamshedpur
  • ओडिशा से शादी समारोह में आई नाबालिग को युवक ले भागा, परसुडीह थाना में मामला दर्ज

ओडिशा से शादी समारोह में आई नाबालिग को युवक ले भागा, परसुडीह थाना में मामला दर्ज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जमशेदपुर | परसुडीह ग्वाला पाड़ा में शादी समारोह में शामिल होने आई ओडिशा मयूरभंज जिला के भूतकादारी की रहने वाली नाबालिग को भगा कर ले जाने का मामला परसुडीह थाना में दर्ज किया गया है। नाबालिग के पिता के बयान पर परसुडीह थाना में शनिवार को मामला दर्ज कराया गया है। पिता के लिखित बयान के अनुसार उनकी बेटी अन्य रिश्तेदार के साथ ग्वाला पाड़ा में रहने वाले रिश्तेदार के घर शादी में 11 मई को आई थी। शादी खत्म होने के दूसरे दिन मयूरभंज का ही रहने वाला सिपुन कुमार महंतो नाम का युवक उसे भगाकर ले गया। सिपुन कुमार महंतो भी शादी समारोह में शामिल हाेने आया था। युवक उम्र करीब 22 वर्ष है। शादी समारोह में पिता नहीं आए थे। पिता को बेटी को भगा ले जाने की सूचना मिलने पर वे परसुडीह थाना पहुंचे जहां बेटी को बहला फुसलाकर गलत नियत से भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया है।

खबरें और भी हैं...